दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में नगर के सुप्रिया सिनेमा रोड से 2 लोडेड पिस्तौल 500 ग्राम चरस एवं एक चोरी के बाइक के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उक्त जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी जिसमें सूचना मिली थी कि कुछ बाहर से आए अपराधी नगर में अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले हैं सूचना मिलते हैं पुलिस ने जब छापेमारी की तो यह दो अपराधी एक चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार पकड़े गए तलाशी के क्रम में इनके पास 2 लोडेड पिस्तौल 500 ग्राम चरस बरामद किया गया पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शहर के विभिन्न जगहों पर हुई डिक्की चोरी एवं अन्य रूपों की चोरी में तथा कई लूट कांडों में उनकी संलिप्तता है यह दोनों कोड़ा गैंग के सदस्य हैं पकड़े गए अपराधियों के नाम राहुल कुमार यादव तथा रोहन कुमार बताया जाता है मौके पर नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.