
दैनिक खोज खबर/सारण- अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा (युवा मोर्चा) के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।श्री आदित्य सिंह ने कहा कि सारण जिले की 10 में से 7 सीटें एनडीए के खाते में जाना जनता के विश्वास, नेतृत्व की मजबूत नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने एनडीए एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जनादेश प्रदेश को नई दिशा देने वाला है।उन्होंने कहा कि इस जीत से जनता के बीच उत्साह और विश्वास का नया संचार हुआ है तथा यह अवसर सभी के लिए प्रेरणादायी है। “हम इस ऐतिहासिक जनसमर्थन को यादगार बनाते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए संकल्पित हैं,”




Recent Comments