
मांझी। स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में एक शिविर का आयोजन कर किसान सलाहकारों को जैव विविधता पर प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन केंद्र के प्रमुख डॉ अभय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर जैव विविधता पंजी तैयार की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ जितेंद्र चंदोला को सारण जिले में नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनके द्वारा समस्त किसान सलाहकारों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान फल, सब्जी, मिट्टी, कीटों, सभी तरह के प्रकार, मुख्य संरचना, वैज्ञानिक नाम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। कुल 32 पेजों के प्रपत्र भरने हेतु 12 प्रखंडों के 138 किसान सलाहकारों को बारी-बारी से 3 बैच में प्रक्षिक्षण दिया गया। अगले दिन बुधवार को 20 प्रखंडों के 330 पंचायतों के किसान सलाहकारों को 6 बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण, बिहार, डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ पंकज, डॉ केएल रेगर, डॉ विजय, डॉ सौरभ, डॉ तनुजा जुकरिया आदि मौजूद थे।




Recent Comments