भोजपुरी गानों में बढ़ते अश्लीलता के विरुद्ध अमनौर के बच्चों के बीच भोजपुरिया माटी के बैनर तले ‘
सुरों का सरताज’ आॅडिशन शुरू

अमनौर /सारण
भोजपुरी गानों में बढ़ते अश्लीलता के विरुद्ध भोजपुरिया माटी संस्था द्वारा अमनौर में ‘सुरों का सरताज’ कार्यक्रम के तहत प्रतिभावान बच्चों का आॅडिशन के माध्यम से टेस्ट लिया गया. शनिवार को स्थानीय के. डी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विधालयों के 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के पचास बच्चों का आॅडिशन किया गया . जिसमें बच्चों ने भोजपुरी झूमर,पूर्वी चैता जैसे संस्कार गीतों से अपनी प्रस्तुति की. उक्त ‘सुरों का सरताज’ कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों में 20 प्रतिभागियों को दूसरे चरण के लिए चुना गया. कार्यक्रम के संयोजक उज्जवल निर्मल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता भोजपुरी संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. सारण की माटी की सुगन्ध को अश्लील मुक्त बनाने के लिए हमारा प्रयास है. सारण की धरती भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिश्र जैसे सांस्कृतिक पुरधाओ की धरती है. इस तरह का आयोजन सारण की धरती पर पहली बार किया जा रहा है. जिसमें सारण जिले के सभी प्रखंडों के बच्चों को शामिल किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत बच्चों में अपने प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा. उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधालय के निदेशक चंद्रकेत कुमार,रंजन श्रीवास्तव,चंदन सिंह मिंटू,शौरव नागवंशी,अनिल सिंह,ब्रजेश्वर तिवारी,राजीव कुमार,जीतन सिंह,बसंत कुमार सिंह,दीपक गुप्ता,प्रभात सिंह,रंजीत भोजपुरिया,नीतू सिंह,मनीष,ब्यूटी कुमारी , चंचल, कुमारी सहित सैकड़ो अभिभावक शामिल थे.




Recent Comments