
भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के श्राद्धकर्म में उमड़ी भीड़,
भेल्दी(सारण)|अमनौर प्रखण्ड के गोसी छपरा गांव में सारण जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बारहवीं के मौके पर श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न प्रखण्डों से सैकड़ों विप्र बंधु व आम नागरिक शामिल हैं|कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत आचार्य पं. अजय कुमार त्रिपाठी के कर्मकांड से शुरू हुई|पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके ब्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की|
आचार्यों के वैदिक मंत्रोचारण के बीच सैकड़ों लोगों ने हवन कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की|श्रद्धांजलि सभा में सारण जिला ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद तिवारी,नंदकिशोर तिवारी, रंजीत द्विवेदी,दयाशंकर मिश्र,शंभूनाथ द्विवेदी,विजय कुमार विद्यार्थी,तरूण तिवारी,रामनरेश तिवारी,विनय चौबे,राकेश तिवारी,वैद्यनाथ तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी,सरोज तिवारी, नीलकमल उपाध्याय,नागेन्द्र मिश्र,वैद्यनाथ मिश्र आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये|अध्यक्षता नंद कुमार तिवारी व मंच संचालन राजेश उपाध्याय ने किया|श्राद्धकर्म के मौके पर सैकड़ों लोग भोज में शामिल हुए|




Recent Comments