मंदिर में पहुंचे राज्यपाल का 12 आचार्यों ने कराया रुद्राभिषेक

राज्यपाल के आगमन पर साफ सफाई के साथ रही कड़ी सुरक्षा

सोनपुर। बिहार के  महामहिम राज्यपाल फागू चौहान बिहार के प्रशिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर  सोनपुर  में मंगलवार के दिन पहुँचने के बाद मंदिर न्यास समिति के साथ मंदिर के पंडा- पुजारियों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर राज्यपाल के फुल मलाओ के साथ भव्य स्वागत किया फिर वे मंदिर के गर्भगृह में पहुँचे जहां पर मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री,मद्रासी बाबा,बंमबंम बाबा सहित  एक दर्जन से भी ज्यादा आचार्यों ने राज्यपाल को विधी- विधान के साथ रुद्राभिषेक के साथ अनेक देवी देवताओं के  पूजा-अर्चना कराते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील चंद्र शास्त्री ने इस मंदिर की इतिहास बताई । उन्होंने कहा कि, ‘जब एक ही जगह हरि यानी विष्णु और हर यानी शिव मौजूद हों तो पूजा करने का विशेष महत्व होता है। हरिहरनाथ मंदिर स्थित  लोकसेवा आश्रम के व्यवस्थापक सह संत विष्नु दास उदासीन उर्फ  मौनी बाबा के राज्यपाल ने प्रणाम करते हुए उनसे आशिर्वाद लिए। इस मौके पर मौनी बाबा ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद व कृपा व्यक्ति को हमेशा जीवन में सेवाभाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है.उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा-पाठ व प्रार्थना मानव के अंदर प्रेम, करूणा,दया व सेवाभाव को जागृत करती है.ईश्वरीय मार्ग ही श्रेष्ठ मार्ग है,जिस पर चलते हुए इंसान को अपने मात-पिता,बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए.सेवाभाव ही व्यक्ति को वास्तविक सुख देता है। हरिहर नाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ने राज्यपाल का अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें धार्मिक ग्रंथ,बाबा हरिहरनाथ के प्रतीक चिन्ह,हरीहर क्षेत्रायन पुस्तक  देकर सम्मानित किया। महामहिम  राज्यपाल  ने पटना से सोनपुर आगमन होने के बाद उन्हें डाकबंगला मैदान में पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दी ।  राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर ही नही बल्कि पूरे सोनपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला हर जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती थी साथ ही जिस मार्ग से उनके आगमन् व प्रस्थान था उस स्थलों के साफ सफाई की पूरी व्यवस्था की गई थी । इस मौके पर उपस्थित रहे सारण के जिलाधिकारी राजेश मीणा, एसपी संतोष कुमार, सारण आयुक्त  , सारण के डीआईजी ,सोनपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, एडिशनल एसपी अंजनी कुमार, बीडीओ सुदर्शन कुमार, पूर्व अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी हरिशंकर चौधरी,हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार, सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, चंद्रभूषण तिवारी , कृष्णा प्रसाद,दिनेश सहनी समेत कई गणमान्य व समाजसेवी मौजूद रहे  ।