
भाजपा ने कॉल सेंटर का किया शुभारंभ
छपरा (11 अगस्त) : भारतीय जनता पार्टी 118 छपरा बिधान सभा मे “संग़ठन पर्ब के तहत सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु एस डी एस पब्लिक स्कूल कटरा में कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया। कॉल सेंटर का उद्घाटन प्राचार्य अरुण कु सिंह,जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवासः सिंह एवं जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवासः सिंह ने कहा कि 8980808080 पर एस एम एस करके सदस्य बनाना है,सदस्यता क्रमांक आने के बाद 8980789807 पर एस एम एस।करके सदस्य बनने का पूरा विवरण भेजना है ,ऐसी प्रकार जो लोग sms नही कर पाते है उनके लिए पार्टी स्टर पर प्रत्येक बिधान सभा मे चार -चार कॉल सेंटर खोलकर इस काम को करना है। ।इसी के तहत छपरा बिधान सभा मे पहला कॉल सेंटर का शुभारंभ किया गया।
रिविलगंज सदर प्रखंड के डिलिया रहीमपुर पंचायत में शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद सिंह जैल के शहर स्थित आवास पर किया गया ।इसकी अध्यक्षता विनोद सिंह ने किया ,बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा किया गया।
बैठक में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ट नेता अरुण जेटली जी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईस्वर से कामना किया गया की भाजपा एवं देश को अभी जेटली जी की जरूरत है।इस अवसर पर उपस्थित जामवंत सिंह,सुभाष सिंह,बिमला देवी,बबिता देवी,अनामिका कुमारी ,कुणाल सिंह,बिष्णु साह पूर्व मुखिया, दीपक गुप्ता,प्रमोद पांडेय,रमेश रे,निर्गुण महतो,धीरज कुमार,निरंजन कुमार ,राम भवन सिंह,राज सिंह,डॉ राकेश सिंह,राजू कुमार आदि लोग शामिल हुए।
कॉल सेंटर के शुभारंभ की जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक चलेगा तथा सक्रिय सदस्य्ता 12 अगस्त से शुरू हो गायेगा




Recent Comments