
छपरा।मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने माँझी विधानसभा क्षेत्र के बंगरा, करही समेत कई गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया।जिसमें भाजपा नेता श्री सिंह ने जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मोदी सरकार के पिछले 6 वर्षों के विकाश उन्मुख कार्यो की चर्चा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना बचाव गाइड लाइन से भी ग्रामीणों को अवगत कराया।साथ ही वर्तमान परिवेश में कोरोना महामारी से अपने को बचाते हुए इस चुनावी परिवेश में मजबूती के साथ भाजपा को समर्थन देने की अपील लोगों से की। इस मौके पर कुणाल सिंह,राहुल,रामनरेश पूरी,बच्चा पूरी,विशेश्वर भारती,धर्मेंद्र भारती,जयराम गिरी,लखन लाल, सुमंत,अंकित उपस्थित रहे।




Recent Comments