डोरीगंज।
सदर प्रखण्ड पुर्वी के भाजपा उपाध्यक्ष डुमरी गाँव निवासी विपिन कुमार सिंह को जिला चुनाव प्रभारी सह भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के आलोक मे गरखा विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर नेताओं ने बधाई दी है ।
बधाई देने वालों मे मुख्य रुप से पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी , वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह , प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , महामंत्री अरुण कुमार , मुन्ना साह , आई टी सेल के सोनु सिंह , सुबिर सिंह आदि नेता शामिल है ।