छपरा। माँझी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा के कर्मठ युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने माँझी विधानसभा क्षेत्र के अरिआव,लगुणी,टारी पहुँच कर जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मोदी सरकार के पिछले 6 वर्षों के कार्यों की चर्चा किया।

श्री सिंह ने कहा कि अभी तक मांझी विधानसभा में जितने भी विधायक निर्वाचित हुए सभी मांझी के बाहर ही रहे है,उन सभी ने जनता को केवल वोट के समय ही याद किया है।बाकी के 5 साल मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया लेकिन आप सब के सामने मैं पिछले 11सालों से दरवाज़े दरवाजे घूम कर जितना सम्भव हुआ सेवा किया हु और एक बार अगर जनता हमे सेवा का मौका देती है तो मैं कभी कोई शिकायत का मौका नही दूंगा।
इस मौके पर अरुण शर्मा,यसवंत सिंह,अवधेश सिंह,दिनेश सिंह,प्रदीप पाठक,मुन्ना जी,प्रणव पाठक,विनोद साह जी उपस्थित रहे