
पटना/छपरा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार साह ने बिहार विधानपरिषद सदस्य मनोनीत होने पर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,श्रीमति निवेदिता सिंह , डॉ0 प्रमोद कुमार के पटना स्थित आवास पर अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। श्री साह ने बिहार की सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दिया । उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी बिहार विधान परिषद सदस्यों के नेतृत्व में राज्य उन्नति, प्रगति और समृद्धि का नव कृतिमान स्थापित करेगा व “आत्मनिर्भर बिहार” की संकल्पनाओं को पूर्ण करेगा।मालूम हो कि हाल ही में विधान परिषद की खाली 12 सीटों पर राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर भाजपा व जदयू कोटे से छः-छः सदस्यों का मनोनयन हुआ है।




Recent Comments