कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मनाथ मंदिर परिसर से रुद्राक्ष पौधा रोपण के साथ हुआ

छपरा। अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर छपरा शहर के कई डॉक्टरो को अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक और अजय कुमार सिंह पूर्व बजरंग दल संयोजक ने अंग वस्त्र पौधा डायरी कलम देकर के सम्मानित किया। जिन डॉक्टरों की समाज सेवा एवं सनातन धर्म में आस्था रहती है। सनातन धर्म ही वासुदेव कुटुंब के रास्ते पर चलता है सारा विश्व मेरा परिवार है।अरुण पुरोहित ने बताया की 1 जुलाई को भारत वर्ष में अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर दिवस क्यों मनाया जाता है ? डॉ विधान चंद्र राय महान स्वतंत्रता सेनानी एवं डॉ के साथ-साथ समाज सेवा में उत्तम स्थान पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि दोनों 1 जुलाई को ही हुई उन्हीं की याद में हम अंतर्राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाते हैं। उनका पूरा जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित रहा । आज भी उनकी प्रेरणा से डॉक्टर जगजीत पांडे कैंसर विभाग अध्यक्ष ए आई आई एम्स पटना, डॉक्टर अनिल सिंह संजीवनी हॉस्पिटल श्याम चौक छपरा, डॉ कविता सिंह समाजसेवी, डॉ एच डी सिंह डॉ बंदना सिंह सिंह, अखंड ज्योति आई हॉस्पिटलआई हॉस्पिटल दरियापुर नेत्र चिकित्सक डॉ आशीष कुमार प्रमुख रूप से रहे। आज डॉक्टर अनिल कुमार ने पूरे दिन क्लीनिक में निशुल्क रोगी को दिखा। यह सभी डॉ रोगी को जागरूकता के लिए निशुल्क जागरूकता शिविरों के आयोजन में बढ़ चढ़कर अपनी सेवा देते हैं।इस अवसर पर प्रथम बजरंग दल के पूर्व संयोजक अजय सिंह एवं जिला धर्म प्रसार सह प्रमुख विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे ने अरुण पुरोहित का साथ दिया। अति दुर्लभ रुद्राक्ष पौधा को अजय सिंह ने उपलब्ध कराया इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के प्रधान धर्मनाथ मंदिर के पुजारी धन कुमार तिवारी की देखरेख में मंदिर परिसर में अति दुर्लभ रुद्राक्ष पौधा का आज पौधारोपण किया गया। अरुण पुरोहित ने बताया की समाजसेवी अजय सिंह पिछले 10 वर्षों से लगातार कई मंदिर एवं सुरक्षित जगह पर रुद्राक्ष का पौधा लगाए जो आज भी फल भी दे रहा है। कल भी लक्ष्मी जी के मंदिर रतनपुर सत्यनारायण मंदिर गुदरी राय के चौक महर्षी दधिचि आश्रम सह उमानाथ मंदिर परिसर दहियावां में रुद्राक्ष का पौधा लगाया जाएगा। 2 वर्ष पूर्व भगवान बाजार थाना परिसर में लगाया हुआ रुद्राक्ष पौधा अब फल देने को तैयार है ।धर्मनाथ मंदिर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक ने कहा की पौधा लगाकर हमें कम से कम 6 माह तक उसे संरक्षण देना चाहिए ।पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें और जल की बूंद बूंद बचाने से ही मनुष्य जीवन बच पाएगा। आज सांसे हो रही है कम आओ वृक्ष लगाए हम । उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा हम अपने जीवन के शुभ कार्य विवाह शादी ,जन्म उत्सव के अवसर पर पौधा लगाकर पर्यावरण को संतुलित करें।




Recent Comments