नपं मे मुख्य पार्षद ने कार्यभार संभाला
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा सिवान) : लगातार दूसरी बार नगर पंचायत मुख्य पार्षद निर्वाचित होने के बाद सुभावती देवी ने शनिवार को कार्यालय जाकर कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यो को आगे बढ़ाना और नगर पंचायत के सभी क्षेत्रों का चौमुखी विकास करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने दोबारा मुख्य पार्षद बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यालय कोसजाया गया था। उप मुख्य पार्षद रीमा सिंह का भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना और सभी वार्ड पार्षद व कर्मी मौजूद थे।




Recent Comments