
भाकपा का एकदिवसीय धरना संपन्न
भेल्दी(सारण)|
वामपंथी दलों के आह्वान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चार सूत्री मांगों के समर्थन में अमनौर भाकपा अंचल परिषद के सचिव अवधेश कुमार के नेतृत्व में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कटसा में एक दिवसीय धरना दिया|धरना में प्रवासी मजदूरों की निःशुल्क घर वापसी,मजदूरों के खाते में दस हजार रूपये भेजने,लॉकडाउन के दौरान मृत मजदूरों को बीस लाख रूपये मुआवजा देने,राशन कार्ड व गैर राशन कार्ड धारियों को राशन व पैसा देने आदि मांग शामिल थे|धरना में नंदकुमार गिरी,रामकठिन राय,मुखिया राकेश कुमार गुप्ता,पशुपति सिंह,ललन सिंह,रामजी सिंह,कृष्णा सिंह,विश्वनाथ महतो,शशन सिंह,रामायण महतो,रामजी सिंह,साधु जी आदि शामिल थे|




Recent Comments