भटगाई पंचायत में फसल क्षतिपूर्ति वितरण में धांधली,भूमिहीनों को भी मिला राशि
*आरटीआई से हुआ खुलासा,डीएम को किसान ने भेजा शिकायत पत्र*
तरैया(सारण):16.05.2018:
भटगाई पंचायत में फसल क्षतिपूर्ति में किसान सलाहकार द्वारा व्यापक धांधली करने का मामला प्रकाश में आया है।आरटीआई से मांगी गयी सूचना के बाद अनियमितता उजागर होने पर भटगाई निवासी किसान सुनील कुमार सिंह ने एक शिकायत प्रतिवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तरैया एवं कृषि पदाधिकारी तरैया तथा सारण डीएम को भेजा है।जिसमे किसान का आरोप है कि भटगाई पंचायत के कृषि सलाहकार द्वारा बाढ़ क्षति का बिना जाँच किये हुए रिश्वत लेकर वैसे लोगो का नाम भी सूची में शामिल किया गया है।जिन्हें भूमि नही है।और उन्हें सरकारी राशि दी गयी है।जबकि वास्तविक किसान को राशि नही दी गयी है।एक ही परिवार के पति-पत्नी को भी राशि दी गयी है।अरोपकर्ता का कहना है कि फसल वितरण सूची में क्रम संख्या 225 पर एक शादी-शुदा महिला का नाम है जिसकी शादी उत्तर प्रदेश के बलिया में हुई है उसे भी 10800 रुपया फसल क्षतिपूर्ति दिया गया है।क्रम संख्या 93 एवं 126 पर जिस व्यक्ति का नाम उन्हें कृषि योग्य कोई भूमि नही है।जिन्हें भी क्रमशः 8775 और 7425 रुपया फसल क्षतिपूर्ति राशि दिया गया है।इसप्रकार फसल क्षतिपूर्ती वितरण में किसान सलाहकार द्वारा धांधली की गयी है।जिसकी जाँच कर करवाई की मांग की है।