सारण :16 सूत्री मांगो को लेकर सेविका-सहायिकाओं की बैठक,24से करेंगी अनिश्चित कालीन हड़ताल 

राजू सिंह की रिपोर्ट:-बैठक को लेकर बंद रही दर्जनों आगंन बाड़ी केन्द्र 
बनियापुर (सारण) प्रखंड के पुछरी में सेविका-सहायिकाओं ने अपनी 16 सूत्री मांग को लेकर बैठक की। जिसमें 24 मार्च से अनिश्चित कालीन हरताल पर जाने की घोषणा की गई।

जिस बैठक में सेविका-सहायिका द्वारा बताया गया कि सरकार के अन्य कर्मचारियों के तरह सेविका-सहायिका को भी सरकार सुविधा मुहैया करावे। सेविका सहायिकाओं को 65 वर्ष पर सेवानिवृत्ति करने, अंनुकंपा पर नौकरी देने, चिकित्सा अवकाश, पी एफ फांड सहित अन्य सुविधा की मांग की गई है।

जिसको लेकर सेविका व सहायिका संघ ने 24 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की। जिस बैठक का नेतृत्व जिला सचिव ललिता सिंह द्वारा किया गया।

यह भी चेतावनी दी गई कि सरकार जब-तक इनकी मांग नही मानेगी तब-तक यह आंदोलन जारी रखा जाएगा। हालाँकि इस बैठक को लेकर क्षेत्र के लगभग आंगन बाड़ी केन्द्रों का संचालन भी अवरुद्ध रहा।