मांझी। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग पर बुधवार को दाउदपुर थाना के समीप दो बाइक की हुई टक्कर में कुल पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी युवकों को नजदीक के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो युवकों की गम्भीर स्थिति में छपरा रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी युवकों में रिविलगंज के सिरिसियां रामपुर गांव के जितेंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार जबकि आरा कोइलवर के संजय कुमार तथा अमर कुमार आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि कोइलवर के युवक सिवान जा रहे थे तभी पीछे से एकमा की ओर जा रही बाइक क्रासिंग के दौरान टकरा कर फंस गई। जिसके कारण दोनों बाइक चालक नियंत्रण खो बैठे। बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं एक युवक को हल्की चोटें लगी है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
-/-