बेहतर प्रयास : पुणे-दरभंगा ज्ञानगंगा एक्सप्रेस ट्रेन मेंं यात्रा कर रहे एक लावारिस बच्चा को रेल अधिकारियों ने बरामदगी के बाद उसके पिता को सौंपा
वाराणसी 21 सितम्बर, 2018: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल कंट्रोल रूम द्वारा दी गयी सूचना पर गाड़ी सं 11033 पुणे-दरभंगा ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के S 10 स्लीपर कोच के बर्थ संख्या 08 पर यात्रा कर रहे ग्रुप डी के परीक्षार्थी सुजीत कुमार सिंह के निकट एक बच्चा लावारिस स्थिति में ट्रेन सील चेकिंग/स्कोर्टिंग स्टाफ रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल श्री नागेंद्र शरण शुक्ला ने बरामद किया । बच्चे को वाराणसी रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी पोस्ट, पर लाकर उससे उसका नाम पता पूछा गया तो बच्चे ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र श्री जोगेश्वर प्रसाद निवासी गलौली,पोस्ट -गाजीपुर, थाना- जसपुरा, जिला- बन्दा उत्तर प्रेदेश एवं उम्र लगभग 12 वर्ष बतलाया । बच्चे ने बताया कि वह अपनी दीदी के घर इलाहबाद रहकर पढ़ाई कर रहा था और वहां से अपने घर बाँदा जाने के लिए निकला था किन्तु गलती से दूसरी गाड़ी पकड़ कर वाराणसी पहुँच गया । सुमित कुमार ने अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया जिसपर फोन करने के बाद आज उसके पिता जागेश्वर प्रसाद पुत्र रघुवीर सहायक उप निरीक्षक श्री विक्रम के समक्ष रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट,वाराणसी पर उपस्थित हुए । पहचान पत्र की पूरी जांच करने और इत्मीनान के पश्चात सुर्पुदगीनामा बनाकर बच्चे सुमित को उसके पिता जागेश्वर प्रसाद को सौप दिया गया ।