तृतीय सोपान परीक्षण शिविर के सातवें दिन सर्वधर्म प्रार्थना के साथ शिविर का हुआ समापन

छपरा : मंगलवार कों सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चल रहे तृतीय सोपान परीक्षण शिविर के सातवे दिन सर्व धर्म प्रार्थना के साथ शिविर का समाप्ति हो गया।ज्ञात हो की शिविर दिनाँक 12/09/2018 से 18/09/2018 तक चला।इन सात दिनों में स्काउट गाइड को कम्पास,पायनिअरिंग, प्राथमिक सहायता, अनुमान लगाने का बिधि,तैराकी,स्वछता अभियान,हाईक, सेवा कार्य तथा जीवन जीने से सम्बंधित अन्य जानकारी दिया गया।
स्काउट के शिविर प्रधान के रूप में श्री सुरेश प्रसाद सिंह तथा सहायक के रुप में स्काउट मास्टर प्रमोद कुमार सिंह,प्रकाश श्रीवास्तव और अमन राज थे।तथा गाइड के शिविर प्रधान के रूप में श्रीमती ज्ञानती सिंह तथा शिविर सहायक के रूप में शारदा शर्मा ने स्काउट गाइड को पुरे साथ दिन प्रशिक्षण दिया।




Recent Comments