दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जप्त।
रात भर होती रही छापामारी, पुलिस अधीक्षक स्वयं संभाले थे कमान ।


बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा से अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप एम्बुलेंस से शहर में पहुंचने वाली है । सूचना के आधार पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गयी टीम का कमान स्वयं एसपी संभाले थे ।
टीम में एसडीपीओ संजय कुमार झा , नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान, मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, बनुछापर ओपी प्रभारी लालकिशोर गुप्ता, काली बाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा, मनुआपुल ओपी प्रभारी राजीव रजक व मझौलिया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान शामिल थे । गठित टीम द्वारा मोतिहारी बेतिया मुख्य सड़क पर मुफस्सिल थाना के सामने घेराबंदी कर देर रात वाहन जांच शुरू की गई ।
जांच के क्रम में एक एम्बुलेंस नम्बर यू0 पी0 81 एएफ 6400 से 121 कार्टून ( रॉयल स्टैग ) विदेशी शराब की बरामदगी करते हुए गाड़ी चालक सूरज मल उर्फ राजमल की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि बेतिया शहर में प्रगती नगर स्थित अर्जुन दास बैंक मैनेजर के किराए के मकान में शराब को रखा जाता है, जहाँ से शहर में बिक्री हेतु वितरण की जाती है।
जिसके आलोक में रात भर छापामारी चलती रही । इसी क्रम में अर्जुन के किराये के मकान से 88 कार्टून विदेशी शराब, तथा तीन लालटेन चौक पर स्थित राजकुमार के मकान से 180 एम0एल0 का 23 बोतल एवं 375 एम0एल0 का 06 बोतल के साथ एक डायरी बरामदगी करते हुए 07 शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी की गई है। जिनकी पहचान अर्जुन दास, राजकुमार महतो, उत्तम सरकार, चोकट महतो, सुनील महतो, आस मोहमद व रेणु रानी के रूप में हुई है।
डायरी में अंकित व्यक्तियों का सत्यापन कर गिरफ्तारी हेतु छापामारी की कार्रवाई की जा रही है। शराब की इस बड़ी खेप को पकड़ने में एक ओर जहां एसपी को वाहवाही मिल रही है वहीं दूसरी ओर आम लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है । लोग सकते में हैं कि आखिर शराब की इतनी बड़ी खेप शहर में किसके संरक्षण में पहुंच रही है तथा पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी यह धंधा कैसे फलफूल रहा है । हालांकि एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी इस धंधे में संलिप्त पाए गए उन्हें किसी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा और इनके संरक्षणदाताओं की भी पहचान की जा रही है और उनपर भी कठोर कार्रवाई तै है । छापेमारी टीम में धर्मजीत महतो, मो0 जफरुद्दीन, सचितानंद चौधरी, भूपेश कुमार, अनिल कुमार , शम्भू जायसवाल, रामविनय वर्मा, अमरनाथ सिंह आदि भी शामिल रहे।





Recent Comments