पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

बेतिया: विश्व अर्थराइटिस दिवस प्रत्येक वर्ष पूरे विश्व में 12 अक्टूबर को गठिया एवं अन्य जोड़ संबंधी समस्याओं से संबंधित वैश्विक जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस बार का थीम है – “सूचित विकल्प : बेहतर परिणाम”।
अभी दुनिया भर में 350 मिलियन से भी अधिक व्यक्ति गठिया रोग से कमोबेस प्रभावित है। उक्त बातें विश्व गठिया दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल एवं नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक बसवरिया बेतिया के संयुक्त बैनर तले आयोजित निशुल्क हड्डी मांसपेशी जांच एवं जागरूकता शिविर में शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं क्लिनिक के संचालक डॉ उमेश कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि गठिया रोग कई प्रकार के होते हैं एवं सभी प्रकार के गठिया में जोड़ों के दर्द के साथ-साथ इनमें सूजन व चाल में कमी मुख्य लक्षण के रूप में दिखाई पड़ते हैं।
गठिया का मुख्य कारण जोड़ों के अंदर मौयुद हड्डी को ढकने वाले हायलाइन कार्टिलेज पतला व घिस जाता है। कभी-कभी यूरिक एसिड का रक्त में स्तर बढ़ाने पर भी जोड़ खराब होने लगता हैं।
गठिया रोग से बचाव के लिए नियमित रूप से व्यायाम के साथ-साथ संतुलित पौष्टिक आहार लेना जरूरी होता है। समय-समय पर अपनी हड्डी की गुणवत्ता की जांच बीएमडी (बोन मिनिरल डेंसिटी) जांच से कराते रहना चाहिए।
इस मौके पर कई दर्जन मरीजों एवं उनके अभिभावकों की हड्डी जांच कर निशुल्क परामर्श दिया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के अध्यक्ष सुजय कुमार सिन्हा, डॉ शीला रंजन,पूर्व अध्यक्ष इकबाल रजा, अभिनव त्रिपाठी समेत कई रोटेरियन मौजूद रहे।





Recent Comments