मझौलिया से राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट :-

परसा पंचायत में एक निर्दयी पिता ने अपनी शादी शुदा पुत्री की हत्या कर शव को जला डाला।
मझौलिया थाना छेत्र के परसा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर एक में एक निर्दयी पिता ने अपनी शादी शुदा पुत्री की हत्या कर आनन फानन में शव को जलाने का मामला प्रकाश में आया है। बताते है कि तीन वर्ष पूर्व परसा वार्ड नंबर एक निवासी तपेसर साह की पुत्री घोघरी का प्रेम प्रसंग बरवत के एक युवक से चल रहा था। तपेसर साह के पुत्र की शादी बरवत युवक के पड़ोसी के यहां होने से उसका परसा गांव में बराबर आना जाना था।इसी दौरान दिनांक 12अगस्त 2016को दोनों परसा गांव के एक सरेह में आपत्ति जनक हालत में पकड़े गए। नतीजतन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ गांव में रखकर पंचायती शुरू किया।पंचायती के अनुसार तय हुआ कि दोनों कि शादी मंदिर में कर दिया जाय। फलस्वरूप 13अगस्त 2016 को पंचों की देखरेख में बेतिया दूर्गा बाग शिव मंदिर में दोनों की शादी हुई। बताते है कि शादी के छह माह बाद युवक ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया तथा फिर दूसरी शादी कर ली। इस बीच विवाहिता अपने नैहर परसा में रहने लगी। जहां एक पुत्र को जन्म दिया। इस घटना को लेकर नैहर वाले अनेकों बार पंचायती से लेकर मुकदमा भी दर्ज कराई। परंतु कोई नतीजा नहीं निकला। जानकारों ने बताया कि तीन रोज पूर्व विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या कर दी तथा एक यूरिया खाद के बोरे में शव को बंद कर साइकिल पर लाद गांव से पश्चिम दिशा स्थित गंडक नदी के किनारे टायर,ट्यूब तथा किरोसीन तेल छिड़ककर शव को जला डाला। जिसकी चर्चा सर्वत्र हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता के मृत्यु के बाद उसका दो वर्षीय पुत्र अपने मां के लिए बिलख रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि इस घटना का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही पुलिस कार्रवाई की जाएगी।