
छपरा के गरखा में दिन-दहाड़े गोली मारकर सिवान के व्यवसायी की हत्या
छपरा : गरखा थाना क्षेत्र के जासो सती पोखङा के पास छपरा-मुजफ्फरपुर एन एच पर अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार एक व्यवसाई को दिन दहाड़े गोली मारकर सोमवार को हत्या कर दी। घटना दिन के करीब 2:00 बजे की है। मृतक सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर सिसवा गांव निवासी 45 वर्षीय इश्तेयाक अली खान बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर मुफस्सिल तथा गङखा थाना की पुलिस पहुंच गई है और इसकी जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि व्यवसायी अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने जासो सती पोखरा के पास रोक कर सिर में गोली मार दी और फरार हो गये। गोली लगने के बाद व्यवसाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी । आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवसायी इश्तेयाक अली खान अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के कारणों तथा हत्यारों का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके पर गड़खा थाना की पुलिस भी पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से उसकी पत्नी बदहवास स्थिति में है और रो रो कर उसका हाल बेहाल है। पुलिस उसकी पत्नी से घटना के बारे में जानकारी लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।




Recent Comments