मढ़ौरा में 03 एवं 04 जुलाई को सुबह आठ बजे से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

मढ़ौरा : नवनिर्मित नागरा पीएसएस के चार्जिंग के कारण 03जुलाई एवं 04 जुलाई को दो दिनों तक सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच मढ़ौरा पीएसएस की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसलिए उस अवधि के दौरान मढ़ौरा में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।उक्त आशय की जानकारी सहायक विधुत अभियन्ता देवेंद्र कुमार राम ने दी।