बेतिया/ लौरिया: डबल ढाला ट्रेक्टर के चपेट में आने से एक छात्रा की  

न्यूज इनपुट रविशंकर लौरिया प.च बिहार :–प्रखंड के कटैया शिवमंदीर के पास डबल ढाला ट्रेक्टर ने एक छात्रा बबीता चन्दा को कुचल दिया। उसकी मृत्यु मौके पर ही हो गयी। वही उसका होने वाला पति गुजन कुमार भी घायल हो गया। बताते हैं कि बबिता अपने होने वाले पति के बाईक से अपना एडमीट कार्ड निकालकर अपने नाना चोकट माली के घर कटैया जा रही थी।

रास्ते में शिवमंदीर के पास डबल ढाला ट्रेक्टर के चपेट में आ गयी। उसकी शादी फरवरी में साठी थाना के बहुअरवा निवासी सुशील भगत के पुत्र गुजन भगत से तय थी ।इस हादसे में गुजन भी जख्मी है जिसे प्राथमिक ईलाज के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया।

लौरिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने लाश को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया भेज दिया वही ट्रेक्टर सहीत चालक को भी अपने कब्जे में कर चालक को जेल भेजने की तैयारी हो रही है।

ट्रेक्टर चालक जोगापट्टी थाना के घिरवलीया निवासी सुगंध यादव के पुत्र मोहन यादव ने बताया कि यह ट्रेक्टर रमपुरवा सेन्टर के विजय यादव किरानी की है ट्रेक्टर व ट्रेलर पर कोई नम्बर अंकीत नहीं था।