बेतिया – लौरिया:– ट्रक मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो की मौत

न्यूज़ इनपुट रविशंकर मिश्रा पंं.चम्पारण बेतिया बिहार:–
लौरिया रामनगर मुख्य सडक पर मलाही टोला के समीप एक ही बाईक पर सवार तीन लोगों मे ट्रक से टकराने पर दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक को गंभीर हालत मे लौरिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया सुचना पर लौरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेजवाया वहीं पुलिस ने ट्रक व बाईक को जब्त कर थाने ले आई जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही गांव के थे जो बारात मे शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे ।

मृतक की पहचान भैरोगंज थाने के बासगाव परसौनी गांव के सुजीत तिवारी के 22 वर्षीय पुत्र अतुल तिवारी एवं कृपाशंकर सिंह के 21वर्षीय पुत्र गोलु सिंह के रूप मे हूई वहीं तीसरे युवक जिसका ईलाज लौरिया अस्पताल मे चल रहा है उसकी पहचान उसी गांव के भरत सिंह के पुत्र नीपु सिंह के रूप मैं मे हुई
तोनो एक ही बाईक प्लेटिना जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर b r_22f_07 60से सुगौली से बारात मे शामिल होकर वापस अपने घर बासगाव परसौनी लौट रहे थे तभी मलाही टोला के समीप ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर br_01g_7969 से टकरा गये वहीं ट्रक चालक घटनास्थल पर से ट्रक छोडकर फरार हो गया।
बासगाव परसौनी से दस मार्च को सुबाष साह के पुत्र चन्द्र भुषण साह की बारात सुगौली गई थी बारात मे शामिल होकर लौटने के क्रम मे हुई हादसा
एक ही गाँव के दो नवयुवकों की मौत से गांव मे मचा कोहराम दोनो युवक अविवाहित थे तथा पढाई करने वाले थे।
परिजनों के चित्कार से अस्पताल परिसर मे पसरा मातमी सन्नाटा रो रो कर हुआ बुरा हाल ग्रामीण दे रहे थे सांत्वना दुघर्टना की खबर मिलते ही गांव मे कोहराम मच गया छाया मातमी सन्नाटा।