दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना में पदस्थापित वितंतु चालक और सहायक अवर निरीक्षक के बीच झड़प की खबर मिली हैI इस बावत थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि झडप जैसी कोई घटना नहीं हुई है, बल्कि तूतू मैं मैं हुई है, जबकि अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी निसार अहमद ने ऐसी घटना के सम्बन्ध में अनभिज्ञता जताई हैI उल्लेखनीय है कि नवागत सपुअनि को थानाध्यक्ष ने वितंतु कार्यालय में कार्य करने को कहा है और वे कुछ दिन से वही अपने कर्तव्य का निर्वहन करते आ रहे हैंI कुछ दिन पूर्व भी दोनों पुलिसकर्मियों के बीच तनातनी हुई, लेकिन मामला आई गई हो गईI अलबता जब अनुशासनहीनता को लिया जाए तो यह मामला अति महत्वपूर्ण माना जा सकता हैI वैसे प्रबुद्धजनो की माने तो विभाग समान्य प्रशासन का हो या पुलिस प्रशासन का, कनीय कर्मी जब वरीय कर्मी की बात नहीं माने और उग्र हो जाए तो वास्तव में एक गंभीर बात हैI हालाकि दोनों पुलिसकर्मी फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीI





Recent Comments