चन्द्रशेखर यादव
एकमा, सारण । कोरोना महामारी के चलते पिछले साल से दुर्गा पूजा के प्रेमियों में जो निराशा छायी हुई थी ,एकमा स्टेशन के पार्क में पण्डाल बनते देख एकमा व आस पास क्षेत्र के लोगों की निराशा छंटने लगी है ।लोगों को अब आशा बंधी है कि इस बार एकमा में दुर्गा पूजा जय कर होगा ,क्योंकि जब मूर्तियां लगाएंगी, तब मेरा भी लगेगा ।खेल तमाशा भी होगा ।
गौरतलब है कि स्टेशन से लेकर पूरे एकमा बाजार में कम से कम 11 जगहों पर मूर्तियां रखी जाती हैं । चार पांच ग्रुप आर्केस्ट्रा की होती हैं ।झूला तमाशा की भरमार से चार दिनों तक यहां मेला लगता है ।मेरा में ताजपुर,बरेजा, धर्मपुरा, शीतलपुर,बंगला, दाऊदपुर,जनता बाजार, चैनवा, दारौंदा, महमदपुर,सिसवन आदि क्षेत्रों के नर नारी,बच्चे बुड्ढे मेला देखने ,हित नातों से मुलाकात करने आते हैं ।