बेतिया :– राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 23 जून 2017 को राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नगर सभापति गरिमा देवी सिकारिया को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा, आजाद मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि बेतिया शहर में हो रही अनियमितता के खिलाफ नगर सभापति को ज्ञापन सौंपा गया है। हमारी मांगे है कि शहर में खुले में मांस बिक्री पर रोक लगे यह एक अपराध भी है, शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कूड़ेदान की व्यवस्था हो, शहीद स्मारक में प्रकाश की व्यवस्था की जाए वर्षों से शहीद स्मारक अंधेरे में रहता है और इसकी साफ़-सफ़ाई और देखभाल के लिए कर्मचारी नियुक्त किया जाए,
कमलनाथ नगर-शांति नगर मे नाले का निर्माण हो हल्की बारिश में भी यह गली डूब जाती है, खुली नालियों को ढकने की समुचित व्यवस्था हो, मच्छरों से बचाव के लिए समय-समय पर कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव हो, शहर की टूटी सड़कों का मरम्मत तथा स्ट्रीट लाइट का संख्या बढ़ाया जाए, बेतिया के गौरव की प्रतीक शहीद स्मारक के सामने लगा कूड़ा कचरा का ढेर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है इस अविलंब करवाई होनी चाहिए यदि हमारी मांगे 1 महीने में पूरी नहीं होती है तो राष्ट्रीय आजाद मंच चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर सभापति गरिमा शिकारियों ने कहा कि…
प्रतिनिधिमंडल में मंच के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे, अभिषेक गुप्ता,गोलू मिश्रा, अनुतोष राय मौजूद रहे॥




Recent Comments