दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज अनुमण्डल अंतर्गत गौनाहा थाना क्षेत्र के फचकहर से मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन और 3 लोगो की गिरफ़्तारी ने पुलिस के कार्यशैली को उजागर किया है. फचकहर गांव में मिनी गन फैक्ट्री की बात जब थानाध्यक्ष गौनाहा राम अयोध्या पासवान को मिली तो उन्होंने एस पी बेतिया जयन्त कान्त को इसकी खबर दी. उसके बाद वे मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन में लग गये और एस पी के दिशा निर्देश पर काम करते रहे. एस पी बेतिया जयन्त कान्त ने नरकटियागंज अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी निसार अहमद, शिकारपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, गौनाहा थानाध्यक्ष राम अयोध्या पासवान, सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की एक टीम गठित की और पुलिस बल के साथ शनिवार को फचकहर में कार्रवाई किया. इस दौरान शंभू शर्मा, जितेंद्र शर्मा तथा भूषण साह (तीन) को गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त फचकहर के शंभू शर्मा के घर से अर्धनिर्मित कई हथियार व कारतूस तथा हथियार बनाने वाले औजार जब्त किये गए. एस.पी. जयंतकांत ने रविवार को पूरे जानकारी रविवार को एक प्रेस सम्मेलन में दी. बकौल एस पी जयन्त कान्त पचकहर के शंभू शर्मा, उसके पुत्र जितेंद्र शर्मा तथा चनपटिया थाना क्षेत्र के तुरहापट्टी निवासी भूषण साह को गिरफ्तार किया गया है. मिनीगन फैक्ट्री से निर्मित हथियारों को कहाँ, कैसे और किस प्रकार किन-किन लोगों को आपूर्ति दी जाती रही है इसे खंगालने में पुलिस जुट गई है. फचकहर गाँव में हुई छापामारी का नेतृत्व एएसपी अभियान शिवकुमार राव ने किया. एसपी बेतिया जयन्त कान्त ने फचकहर गाँव में हुई छापामारी और पुलिस को मिली सफलता में शामिल सभी पुलिसकर्मी और अधिकारियों को (सम्मानित करने की)पुरस्कृत करने का ऐलान किया है. बेतिया पुलिस कप्तान के अनुसार गुप्त सुचना पर पुलिस ने उपर्युक्त कार्रवाई की है, मिनीगन फैक्ट्री का निर्माण और हथियारों की आपूर्ति बेतिया, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर व अन्य जगहों पर किये जाने की खबर पर, टीम ने पचकहर गांव में छापेमारी की. छापामारी के दौरान मिनीगन फैक्ट्री से एक देशी पिस्तौल, अर्द्ध निर्मित चार देशी पिस्तौल, एक अर्द्ध निर्मित रिवाल्वर, देशी पिस्तौल का दो हैमर, पांच ट्रिगर, एक ट्रिगर, एक बट कैच, आठ स्प्रिंग, एक मोटा तार वाला एक स्प्रिंग, राइफल की चार बैरल, राइफल की तीन अर्द्धशनिर्मित बॉडी, आठ ¨जदा कारतूस, दो मिस फायर कारतूस, एक खोखा, 24 पीस रेती, पिलास, संड़सी, हैंडड्रील मशीन का पांच बरमा, हथियार बनाने में प्रयुक्त होने वाले कई औजारों को जब्त किया गया है. मोतिहारी, मुजफ्फरपुर सहित कई इलाकों को हथियार की आपूर्ति की जाती रही है, एसपी जयंत कान्त के अनुसार गौनाहा थाना क्षेत्र में दस वर्षों से अवैध गन फैक्ट्री का संचालन किया जाता रहा है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं मिली. अपराधी फचकहर से असलहा खरीदकर आपराधिक कार्रवाई को अंजाम देते रहे हैं, लेकिन अब मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन से अपराधिक् घटनाओ पर अंकुश लग जाएगी. गौनाहा से हथियार खरीदने वालों पर अब पुलिस नजर रख रही है. वे अब ज्यादा दिन तक पुलिस की नज़रों में धुल नही झोंक सकेंगे. एसपी के अनुसार फचकहर से जिन लोगों ने हथियार ख़रीदा है उनकी कुंडली खंगाली जा रही है. मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन और गिरफ्तार लोगो से गहराई से पूछताछ की जा रही है. उनकी निशानदेही पर सफेदपोशो या नक्सल गिरोह और अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनको हथियार बेची गयी है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान कुछ लोगों के नाम का खुलासा भी हुआ है, उनके विरुद्ध पुलिस पूरी जानकारी एकत्र कर रही है, वैसे लोगों को पुलिस निशाने पर रखे हुए है. मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन और उसमें शामिल तीन धंधेबाजो की गिरफ्तारी के बाद फचकहर से हथियार खरीदने वाले कुछ अन्य लोगों के
गिरेबान तक पुलिस के हाथ शीघ्र पहुँचने वाले हैं, जिससे उनमे बेचैनी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. एस पी बेतिया जयन्त कान्त ने कहा है कि मिनीगन फैक्ट्री के उद्भेदन में शामिल पुलिस अधिकारी और कर्मी होंगे पुरस्कृत.