रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) : जैथर के खेल मैदान में खेले गए दिवारात्रि टी 20 क्रिकेट का फाइनल मैच सम्पन्न हुआ ।जिसमें मशरक की टीम ने जयथर के यादव क्रिकेट क्लब को 92 रनों से हराकर कप पर कब्जा किया ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मशरक की टीम ने निर्धारित ओवरों में 188 रन बनाए ।जबाबी पाली खेलते हुए जयथर की टीम बारहवें ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।विजेता टीम के कप्तान अजित सिंह को वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह तथा इसुआपुर के पूर्ब प्रमुख बेबी सिंह ने संयुक्त रूप से कप प्रदान किया वहीं रनर टीम के कप्तान राजेश यादव को सुनील राय ने कप दिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के नाहिद को दिया गया ।वहीं मैन ऑफ द सीरीज सचिन बने । कॉमेंट्री नीरज ने किया ।