दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया ।शुक्रवार के दिन अपहृता पहुंची नाटकीय ढंग से पहुंची बेतिया जिला पुलिस कार्यलय।पुलिस के दबिश का हुआ असर।मझौलिया पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और 164 के ब्यान हेतु बेतिया न्यायालय भेजा।यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी।उन्होंने बताया कि यह घटना थाना क्षेत्र के बखरिया गांव की है।फरवरी माह में गांव के ही एक लड़के के साथ भाग गई थी।अपहृता की मां मंजू देवी पति शुभनारायण गुप्ता ने थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 51/19 दर्ज कराया,जिसमें गांव के ही चार लोगों को अभियुक्त बनाया है,जिसमें मुख्य अभियुक्त शिवनारायण यादव है जो काल्पनिक नाम वीणा कुमारी को 3,2,2019 को लेकर फरार हो गया था।पुलिस के दबिश के कारण अपहृता वीणा कुमारी नाटकीय ढंग से जिला पुलिस कार्यालय पहुंच गई।इसकी सूचना जिला कार्यालय बेतिया से मझौलिया पुलिस को मिली,मझौलिया पुलिस अपहृता को अपने कब्जे में लेकर 164 के ब्यान हेतु बेतिया न्यायालय ले गई।इस कांड में दहाड़ी यादव, पिन्टू यादव सहित लड्डू यादव शामिल है।सभी आरोपित बखरिया गांव निवासी है।पुलिस इनलोगों के विरुद्ध छापेमारी शुरू कर दी है।




Recent Comments