तरैया में रामनवमी को लेकर एसटीएफ जवानों ने निकाला फ्लैगमार्च
एसडीओ,एसडीपीओ,इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष ने किया मॉनिटरिंग
तरैया।(12.04.2019):
लोकसभा चुनाव और रामनवमी को लेकर प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में एसटीएफ जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला।जिसका नेतृत्व एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,एसडीपीओ धीरेन्द्र प्रसाद साह, इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष राजेश कुमार,बीडीओ राकेश कुमार और सीओ वीरेंद्र मोहन ने किया।एसडीओ ने कहा कि क्षेत्र में रामनवमी को लेकर शान्ति व्यवस्था बहाल करने को लेकर तथा भय मुक्त लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर यह फ्लैग मार्च निकला जा रहा है।एसडीपीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव और बर्तमान रामनवमी के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने तथा आम जनता के मन से भय को दूर करने के उद्देश्य से जवानों के साथ सभी पदाधिकारी क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रहे है।जवानों का मार्च तरैया थाना से प्रारंभ होकर पचरौर,मँझोपुर,परौना,रसीदपुर,चंचलिया दियरा, भलुआ बांध होते हुए फरीदनपुर,शीतलपुर,उसरी और पानापुर तक पहुँचा।सभी पदाधिकारियों ने तरैया की जनता से शांतिपूर्ण रामनवमी मनाने की अपील की है।