अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माँ यूथ ऑर्गनाइजेशन में आयोजित हुआ “धरा की धरणी” कार्यक्रम

दैनिक खोज खबर, जलालपुर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन, बंगरा, जलालपुर, सारण के द्वारा “धरा की धरणी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक ऐसी वीर नारी को सम्मानित किया गया जिसने अपने जीवन में बार-बार मुश्किलों का सामना किया परन्तु हर बार डट कर सामना किया उनका और आज भी खड़ी है इस धरा पर। वह नहीं जानती कि आज की दुनिया क्या है।

संगठन के सदस्य राठौर श्रीमान्त ने बताया कि सन 1965 में जन्मी सोना कुंवर की शादी बंगरा के एक अतिनिर्धन व्यक्ति लालबाबू प्रसाद से 1985 में हुई। निरक्षर सोना और लालबाबू का वैवाहिक जीवन मात्र 10 वर्ष चला और 1995 में एक दुर्घटना में लालबाबू की मृत्यु हो गई। एक 30 वर्ष की महिला के जीवन में इससे बड़ा दुःख और क्या हो सकता था। लेकिन सोना तो सोना थी, टूटना उसे मंज़ूर नहीं था।

मजदूरी करके अपने बच्चों का लालन पोषण करने लगी। बच्चे बड़े हुये तो सबसे बड़े बेटे धर्मेन्द्र की शादी 2010 में उसने कर दी। पतोहू पूजा के आने से एक बार फिर से लगा कि घर में खुशियां आ गई।

लेकिन कुदरत को एक बार फिर से वही कहानी दुहरानी थी, वर्ष 2017 में एक विद्युत दुर्घटना में धर्मेन्द्र की मौत हो गयी। वह ऐसी मौत थी जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा हो गया। सोना के जीवन में फिर से दुःख ने अपनी गहरी पैठ बना ली।
एक विधवा की बहू भी विधवा हो गई…लेकिन वह टूटने वाली नहीं थी। समाज के सहयोग से सरकार से मुआवजा राशि मिली। सोना के मन में कुछ दूसरा चल रहा था। उसने वर्ष 2018 में अपनी विधवा बहु का विवाह छोटे लड़के से करा दी। यह समाज के लिए एक सन्देश भी था।

संगठन की सचिव जया सोनल ने बताया कि सोना कुंवर आज भी मजदूरी करते हुये उन्होंने अपना घर बनाया है। वह छिपी हुई प्रेरणास्त्रोत है समाज के लिए। उनका कार्य समाज को दिखाने के लिए नहीं है, अपने आप को सशक्त बनाने के लिए है। अगर हर महिला ऐसी वीरांगना हो जाये तो किसी भी महिला दिवस को मनाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
इस कार्यक्रम में आत्मसुरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाली तीन को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में नीलम सिंह, मंजू देवी, रीना सिंह, मधु कुमारी, पीयूष राठौर, मृत्युंजय कुशवाहा, अमन सिंह, भीम, विशाल आदि सम्मिलित थे।




Recent Comments