बेतिया – मझौलिया:– मां की डोली आई वैदिक मंत्रोच्चार गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते रहे भक्त खुल गया मां का पट।
न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय मझौलिया प .च बिहार :– मझौलिया/सरिसवा मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को वैदिक मंत्रोच्चार वह जय कारे के बीच माता के पट पूजान अर्चन दर्शन के लिए खुल गए . जय माता दी जय मां दुर्गे से पूरा वातावरण गूंज उठा . इसके पूर्व भक्ति भाव से माता की डोली का आगमन पूजा मंडपो तथा मंदिरों में हुआ. माता का पट खुलते ही भक्तों ने माता का जयकारा लगाया तथा फुल अक्षत प्रसाद चढ़ाकर पूजन शुरू कर दिया . दर्शनार्थियों की भीड पूजा मंडपो की ओर उमड़ पड़ी. हाथों में पूजा सामग्री से भरी थाल लिए भक्तों ने माता का दर्शन व पूजन किया।मझौलिया ,लालसरैया,बखरिया ,राजाभार,सरिसवा , शेख मझरिया ,अमवा मझार, धोकला काली स्थान, वेखबरा,चैलाभार, रुलाही,करमवा आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा पर्व पर चारों तरफ मेले जैसा नजराना उत्पन्न हो गया.इस अवसर पर पुलिस मेले में शांतिपूर्ण रहने को लेकर गस्ती करते रहे। सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। पुलिस थानाध्यक्ष रणधिर कुमार ने बताया की कई सेक्रेटरी में बाटा गया है पुलिस बल को।




Recent Comments