दिघवारा(सारण)।नगर पंचायत  के राईपट्टी मुहल्ले में बुधवार को अनियंत्रित होकर छत से गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गयी।मृतक दिघवारा थाना क्षेत्र के हेमतपुर निवासी नंदकुमार उर्फ रविकांत के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार बताया जाता है।मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक राईपट्टी स्थित एक निर्माणाधीन घर के छत पर काम कर रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे जमीन पर जा गिरा।इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दिघवारा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों के अनुसार वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था और बहुत ही व्यवहार कुशल युवक था।आगामी 6 जुलाई को उसकी शादी होनी थी।समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।