पश्चिमी चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

सिंबायोसिस इंटरनेशनल स्कूल कुमार बाग में आज राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजन में कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से रंग बिरंगी राखियां बनाई किसी ने पर्यावरण केंद्रित तो किसी ने आधुनिक राखियां बनाई। बाद में बने हुए राखियों को छात्र-छात्राओं ने वृक्षों को बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया संस्था के निदेशक प्रख्यात अधिवक्ता डॉक्टर रमेश चंद्र पाठक ने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से इस तरह के गैर शैक्षणिक गतिविधियां होती रहती हैं ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए सर्वश्रेष्ठ राखी को पुरस्कृत किया। मौके पर काजल कुमारी सहीत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

राखी के साथ छात्र- छात्राएँ।