बेतिया – बगहा प.च बाल्मीकिनगर:– जंगल से भटका तेंदुआ पहुंचा हरदीया चाती सरेह में फिर चार भेड़ को मारा

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार–
तेंदुआ के आतंक से भेड़ पालक सुरक्षित जगहों की तलाश में जुटे
अब तक तेंदुआ ने नव भेंड़ को बना चुका है शिकार
गांवों तथा सरेहों में डेरा डाल रहे भेड़ो के समुह पर जंगल से भटके तेंदुआ का आतंक नहीं थम रहा है। इस दौरान बुधवार की रात फिर भटके तेंदुआ ने मदनपुर वनक्षेत्र के जंगल के समीप स्थित नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरदीया चाती सरेह में पहुंच गया। और भेड़ों के समुह पर हमला कर चार भेड़ों को मार डाला। इस घटना के बाद भेड़ों को लेकर भेड़ पालक सुरक्षित जगहों की तलाश में जुट गए हैं।अब तक तेंदुआ ने दुसरी बार भेड़ों के समुह पर हमला कर अब तक नव भेड़ों को मार डाला है। भेड़ पालक रामबृक्ष पाल व खदेरू पाल ग्राम बलकुरीया बाजार जिला कुशीनगर यूपी ने बताया कि वह अपने भेड़ों को लेकर इस सीमावर्ती बिहार के क्षेत्र में करीब आठ माह तक रहते हैं। उसके बाद अपने घर यूपी चले जाते हैं। लेकिन एक पखवाड़े के अन्दर तेंदुआ की यह दुसरी घटना को लेकर वह अपने भेड़ों के साथ सुरक्षित जगहों की तलाश में जुट गए हैं। इस संबंध में वन प्रमंडल दो के संलग्न अधिकारी आईएफएस अम्बरीश कुमार मल ने बताया की इस सुचना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने और तेंदुआ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए मदनपुर वनक्षेत्र के वनकर्मियो को आदेश दिये गये है।




Recent Comments