भाकपा ने अपनी सात सूत्री मांग के समर्थन में प्रखंड पर किया पोल खोल हल्ला बोल प्रदर्शन

मढ़ौरा/सारण :मंगलवार को भाकपा की मढ़ौरा अंचल इकाई ने अपनी सात सूत्री मांग के समर्थन में सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर पोल खोल हल्ला बोल एकदिवसीय प्रदर्शन किया I प्रदर्शन के लिए प्रखंड कार्यालय से पहले शिल्हौड़ी चौक पर भाकपा समर्थक जमा हुए I बाद में जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ नारा लगाते प्रखंड कार्यालय पहुंचे I प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह और अंचल सचिव द्संजय कुमार सिंह ने किया I
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में मढ़ौरा चीनी मिल को चालू कराने,किसानों को पांच हजार रूपया पेंशन देने, सुखा राहत का अविलम्ब भुगतान करने, छपरा -थावे भाया मशरक रेल खंड पर ट्रेन की संख्या को बढ़ाने, छपरा लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का मढ़ौरा स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने,राफेल डील का संसदीय समिति से जांच कराने और महंगाई,भष्ट्राचार, बेरोजगारी पर रोक लगाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की I बाद में इसी मांग का एक ज्ञापन रामबाबू सिंह के नेतृत्व में बीडीओ को सौपा गया I इस दौरान भरत राय, प्रो रज्जाक हुसैन,प्रो भूपेश भीम,जमादार राय,भूषण प्रसाद, संजीव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे I