दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
आए दिन बैंक में हो रही लूट की घटनाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए .पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है SP जयंतकांत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलथर से बेतिया आने वाली सड़क में लहरिया चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. सूचना मिली थी कि तीन अपराधी लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रतिबंधित पदार्थ के साथ नेपाल के रास्ते बलथर होते हुए बेतिया पहुंचने वाले हैं. इसी के आलोक में एक टीम का गठन कर लहरिया चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें एक बिना नंबर की Apache मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में तीनों कटिहार जिले के रहने वाले हैं. जिन्होंने कोई लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. अपराधियों में शक्ति कुमार, कबीर कुमार तथा सिकंदर यादव को पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा है. मौके पर चनपटिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा आदि थे.