बेतिया – नौतन:– धूमधाम से मनाया गया महा शिवरात्रि का महा पर्व मेला का हुआ आयोजन

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन ।। प्रखंड के सभी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व बडे ही धुम धाम से मनाया गया ।कई जगहो पर मेला का आयोजन किया गया।भक्त शिव की उपासना कर मनवांछित फल की कमाना से इस ब्रत को करते है फल फूल और भंग धतुर बेलपत्र चढ़कर शिव की पूजा आर्चना करते है और मनवांछित फल की कामना करते है बुद्धिजीवियों का कहना है कि पूर्व काल में शिव की आराधना व उपासना कर चंद्र देव ने प्रजापति दक्ष के श्रॉफ से मुक्ति पाई थी और महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और सती का मिलन हुआ था शिव वैराग्य जीवन छोड़ गृहस्थ जीवन में प्रवेश किए थे उसी काल से भक्त महाशिवरात्रि के पर्व को मनाते चले आ रहे है लोगों का यह भी मानना है कि शिव सदा अपने भक्तो दया भाव बनाए रखते है जो भक्त सच्चे हृदय से शिव की आराधना व उपासना करता उसके सारे मनोरथ पुरे होते है और उसके जीवन के सारे कष्ट दुर हो जाते है निरंकार शिव सदा अपने भक्तों पर अपनी कृपा भाव बनाए रखते हैं आज महाशिवरात्रि पर्व पर प्रखंड के सभी क्षेत्रों लोग शिवमय हो मंदिरों में पूजा अर्चना मे डूबे हुये है बडे मंदिरो मे भव्य मेला का आयोजन किया गया है जिसमें राम जानकी मंदिर नौतन और खड्डा माई स्थान व शिवराजपुर सनकहीया माई स्थान पर मेला का आयोजन बड़े ही सुसज्जित रूप से किया गया। क्षेत्रों के लोगो ने मेला का आनंद उठाया ।।