बेतिया – गौनाहा:– *SSB के द्वारा शिविर लगा निशुल्क चिकित्सा जांच व कंबल का किया वितरण*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ खेल कूद प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के हाईस्कूल घमौरा के खेल मौदान में शनीवार को 44 वी बटालियन एसएसबी भतुजला बीओपी के द्वारा खेलकूद, मुफ्त चिकित्सा जांच व शिविर लगा कर गरीब परिवारों के बिच कम्बल का वितरण किया गया ।

डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि खेल की महत्ता को समझे क्योंकि खेल से शरीर स्वास्थ्य व फूर्तिला बना रहता है । खेल में विजेता घोषित हुऐ छात्रों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । पुरस्कार में कापी कलम , पेंसिल, रबर , कैरमबोर्ड इत्यादि समान देकर बच्चो का हौसलाअफजाई किया गया ।

उक्त प्रतियोगिता में खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चे व बच्चियों के लिए पांच किलों मीटर के मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया है ।
वही गरीब परिवारों के बीच शिविर के माध्यम से कम्बल का वितरण किया गया । चिकित्सा शिविर में मानव व पशुओं का निशुल्क चिकित्सा जांच करते हुऐ दवा का भी वितरण किया गया ।
मौके पर एमबीबीएस डा. संजय कुमार, अपनी टीम के साथ कंपनी कमांडेंट राजेश टिक्कू विद्यालय के बच्चे व सौकडो ग्रामीण उपस्थित थे ।