पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-


देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे देशव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत *भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ बेतिया* के द्वारा स्थानीय बेतिया के बरवत सेना स्थित *”शांति हरि सुधन्य चंद वृद्धा सेवा आश्रम”* के प्रांगण में *”निशुल्क मेगा चिकित्सा जांच शिविर”* का आयोजन किया गया।
   कार्यक्रम में मौयुद *मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद डॉ संजय जायसवाल* ने वृद्धजनों को चिकित्सकीय परामर्श दिया एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर गरीब असहाय एवं वृद्धजनों के सेवा कार्य की प्रशंसा की।
       इस वृद्धाश्रम में रह रहे सभी 67 वृद्धजनों का ब्लड प्रेशर, हृदय की गति, छाती एवं पेट की जांच, चर्म रोग बीमारी हड्डी एवं जोड़ संबंधित बीमारी की जांच समेत अन्य सभी बीमारी की सघन जांचोपरान्त सभी को निशुल्क दवा वितरण भी किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकीय टीम में जिला संयोजक सह प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार, जिला सहसंयोजक फिजियोथेरेपिस्ट डॉ साकेत झा, सर्जन डॉ कुमार शुभम, फिजिशियन डॉ रवि पांडे, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ अनामिका , कार्य समिति सदस्य राजन पूषन,प्रकाश कुमार,अतुल पांडे समेत कई चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
     जिला संयोजक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने कहा कि इस देशव्यापी कार्यक्रम के अवसर पर चिकित्सा शिविर लगाकर वृद्धजनों का सेवा करना सबसे बड़ा परोपकार मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवेंद्र शिबू, नगर अध्यक्ष पश्चिमी अभिषेक सर्राफ समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।