बेतिया – गौनाहा:– *एक सौ बीस लिटर नेपाली अवैध शराब के साथ तीन कारोबारी को एसएसबी ने दबोचा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मंगुराहा बिओपी के एसएसबी जवानो ने तीन शराब कारोबारीयो को बलबल रोड चिचियानी नदी के समीप जंगल से गश्त के दौरान दबोचा है ।
मिली जानकारी के अनुसार रात के सात बज के पचास मिनट पर अंधेरा का लाभ उठा कर एक सौ बीस लिटर अवैध नेपाली शराब के साथ तीन कारोबारी भारतीय सीमा पार करने के क्रम मे पकडे गये है ।
इसकी जानकारी देते हुए 44 बी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया की मंगुराहा बिओपी के इंसपेक्टर सिंह के नेतृत्व मे पेट्रोलिंग कर रहे जवानो ने पिलर संख्या 38 से सहोदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरी गांव निवासी उमेश महतो पिता शंकर महतो, नागेश्वर नाथ पिता भगन नाथ, सुरेश नाथ पिता भगन नाथ तीनो को एक सौ बीस लिटर अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । जिसकी अनुमानित किमत बारह हजार रूपये आंकी गई है । तीनो कारोबारी को अग्रसर कार्रवाई के लिए सहोदरा थाना को हैंडओवर किया गया है ।




Recent Comments