समस्तीपुर:विद्यालय प्रबंधन कारिणी समिति की हुई बैठक

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलसंडी तारा के कार्यालय कक्ष में विद्यालय प्रबंधन कारिणी समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता विधायक रामबालक सिंह द्वारा की गई। बैठक में उपस्कर खरीदने हेतु प्राप्त पांच लाख रुपये की राशि से अभिलंब खरीद करने को कहा।बैठक के बाद विधायक ने स्कूली बच्चों से मिलते हुए उनकी समस्याओं को भी जाने।समस्या सुनने के बाद उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं को निजात दिलाने के लिए वे अपनी ओर से अधिक प्रयास करेंगे।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० राम प्रमोद राय, समन्वयक दिलीप कुमार, शिक्षक अशोक कुमार पासवान, सुमन कुमार,विवेक कुमार,पूजा कुमारी,रौशनी कुमारी,अंशु राज,शंभू कुमार,रजनीश,सुधा आदि उपस्थित थे।