बेतिया – गौनाहा:– *कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राऐं हुई सम्मानित*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आज लड़कियाँ पूरे देश और दुनिया मे नेतृत्वकारी भूमिका में आ रही है । शिक्षिका से लेकर सेना तक मे लड़कियों के द्वारा उत्कृष्ट योगदान दिया जा रहा है । जिससे समाज और राष्ट्र गौरवान्वित हो रहा है । हमे अपनी बेटियों पर नाज होना चाहिए । उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष बेचू प्रसाद यादव ने कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा ।
कार्यक्रम में विद्यालय के वार्षिक परीक्षाफल में प्रत्येक वर्ग प्रथम, दूसरा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को समान्नित किया गया । विद्यालय परिसर में आये अतिथियों का स्वागत शिक्षक अखिलेश्वर पाण्डेय, चंद्रकिशोर महतो, विवेक कुमार, अखिलेश शर्मा, पवन कुमार, मिथिलेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, आशीष कुमार, दीपक पाठक, शशिकांत पाठक, संतोष ठाकुर ने किया ।
सेवानिवृत्त शिक्षक सुखदेव प्रसाद यादव, नथुनी प्रसाद चौहान, शिवशंकर चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामबाबू चौरसिया ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के सपनो का भारत बनाएंगे अपनी बेटियों को पढ़ाएंगे । प्रबंधन समिति के सचिव दिनेश प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में विद्यालय के छात्राओ के प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कम संसाधनों के बीच विद्यालय अपनी छात्राओ के सर्वागीण विकास के लिए प्रयासरत है ।
विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पांचवी वर्ग की छात्रा विनोद पटेल की बेटी गुंजा कुमारी को रेंजर साइकिल देकर संम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य दीपेन्द्र बाजपेयी ने किया ।