बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी ने विद्यालय में पठन पाठन का सामाग्री वितरित किया*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के मटियरिया पंचायत अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरिसिया में शनिवार को 44 वीं बटालियन एसएसबी सिरिसिया बीओपी के जवानों ने बच्चों के बीच पठन पाठन जैसी जरूरी सामाग्री का वितरित किया ।
इसकी जानकारी देते हुऐ इंस्पेक्टर प्रमीत कुमार ने बताया कि टोटल सौ गरीब तबके के बच्चों के बीच कलम, किताब, पेंसिल, कॉपी, स्केच, कट्टर आदि पठन पाठन का समाग्री वितरण किया गया ।
बता दें कि उक्त विद्यालय को सिरिसिया एसएसबी के द्वारा गोद लिया गया हैं इसलिए प्रत्येक वर्ष एसएसबी के जवानों के द्वारा शिक्षा से जुड़ी सामग्रियों का वितरण किया जाता है ।
वही प्रधान शिक्षिक संतरेशा देवी बतायी कि एसएसबी के उक्त सराहनीय कदम से गरीब बच्चे को जरुरी पठन पाठन का समान मदद के रूप में हमेशा मिलता रहता है । वही गरीब बच्चों को इस तरह के सामाग्री मिलने से काफी उत्साह बच्चो के बिच देखा जा रहा है ।