•मोतिहारी डायलिसिस लीडर नेफ्रोप्लस केंद्र का उदघाटन सह सम्मान समारोह संपन्न
•डायलिसिस लीडर नेफ्रोप्लस ने रहमानिया मेडिकल सेंटर मोतिहारी के साथ किया साझेदारी, मोतिहारी में पहला एवं बिहार में तीसरा केंद्र (नेटवर्क) हुआ शुरू :रवि दीक्षित

मोतिहारी भारत के सबसे बड़े डायलिसिस सेंटर नेटवर्क और डायलिसिस सेवा के पुनर्निर्धारण में अग्रणी डायलिसिस सेंटर नेफ्रोप्लस ने रहमानिया मेडिकल सेंटर के साथ साझेदारी कर उद्घाटन समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष रवि दीक्षित ने फीता काट कर किया| मौके पर उपस्थित डा. प्रवेज ,डा.तवरेज ,डा. सिन्हा ,डा. दीक्षित वगैरह दर्जन भर चिकित्सको को बुके देकर सम्मानित किया गया।
रवि दीक्षित ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की डायलिसिस सेवा के पुनर्निर्धारण में अग्रणी डायलिसिस सेंटर नेफ्रोप्लस ने प्रतिष्ठित रहमानिया मेडिकल सेंटर के साथ साझेदारी कर मोतिहारी में अपना पहला केंद्र एवं बिहार में नेफ्रोप्लस का तीसरा केंद्र है।
भारत के 18 राज्यों एवं 82 शहरो में पीले नेफ्रोप्लस का 130 + केंद्र है, नेफ्रोप्लस में सभी रोगियों को मेहमान की तरह देखभाल किया जाता है, नेफ्रोप्लस डायलिसिस पर लोगो को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है ताकि वे काम करने ,यात्रा करने ,खुशहाल रहकर सामान्य रूप से जीवन में आगे बढ़ सके।
उन्होंने कहा की हमें रहमानिया मेडिकल सेंटर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ भागीदारी करने पर गर्व है। हमें विश्वास है की यह एसोसियेशन बहुत राहत प्रदान करेगा और मोतिहारी शहर के आसपास के लोगो के लिए गुणवता एवं अच्छे क्वालिटी की डायलिसिस प्रदान कर लोगो के लिए सुलभ बनाएगा।
अंत में श्री दीक्षित ने कहा की हमारा लक्ष्य भारत में डायलिसिस सेवा को नये तरीके से परिभाषित करना है। हम अपने नेटवर्क को तेज गति से विस्तार कर रहे है। इस साल देश भर में 50-60 केंद्र खोलकर अपना लक्ष्य पूर्ण करने हेतु संकल्पित हूँ| साझेदारी के बारे में रहमानिया मेडिकल सेंटर मोतिहारी के निदेशक डा.परवेज ने कहा की हम डायलिसिस के क्षेत्र में विश्व स्तरीय जानने वाली नेफ्रोप्लस के साथ साझेदारी करके बहुत ही प्रसन्न है|
हमें विश्वास है की नेफ्रोप्लस की विशेषज्ञता, बौधिक, मानसिक एवं अतिथि केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ हम इस क्षेत्र में डायलिसिस पर लोगो की जरुरतो को पूरा करने हेतु बेहतर तरीके से बेहतर बनाने हेतु समर्पण भाव से संकल्पित हूँ|अंत में उन्होंने कहा की विश्वस्तरीय सुविधाए एवं अनुभवी प्रोफेशनल से लैश नया डायलिसिस सेंटर आथिक रूप से लोगो के लिए सामर्थ होगा।
यह केंद्र अतिथि के लिए रियल टाइम डायलिसिस, मॉनिटरिंग, प्रोपराइटरी, क्लिनिकल प्रोटोकॉल, टीवी, वाईफाई जैसी अद्वितीय सुविधाओं की पेशकश करेगा।
इसके अलावे नेफ्रोप्लस की गुणवता टीम नियमित रूप से मेहमानों के हिमोग्लोबिन, डायलिसिस एडेक्यासी आदी को ट्रैक करती है|नेफ्रोप्ल्स देश में पीडारहित कन्युलेशन के लिए बटन होल नीडल्स पेश की है। गुणवता उपचार की पेशकश के अलावा नेफ्रोप्लस अपने अतिथियों को सपोर्ट ग्रुप मीटिंग और इन्वेस्ट के माध्यम से सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है|




Recent Comments