परसा में शराब की भट्ठियों पर पुलिस छापेमारी, कारोबारी फरार

#दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण) -थाना क्षेत्र के बलीगाँव गंडक दियारा क्षेत्र में शराब कारोबारी के भठ्ठी पर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमारी किया गया।छापेमारी में आधे दर्जन देशी शराब की भठिया तथा शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया गया।पुलिस की आने की भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया ने बताया की शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।थाना क्षेत्र में अभियान लगातार जारी रहेगा।