दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : मनुआपुल ओपी क्षेत्र के भरपटीया गांव में देवर ने भाभी की पिटाई कर उससे छेड़छाड़ किया है। भाभी के कपड़े था उसे अर्धनग्न कर दिया। मामले में भाभी सीमा देवी ने अपने देवर उमाकांत राम, सुकइ राम, बबीता देवी, लाल परी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में सीमा ने बताया है कि वह चूड़ी की दुकान पर थी। इसी दौरान उसका देवर उमाकांत आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। उमाकांत उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। कपड़े फाड़ अर्धनग्न कर दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।




Recent Comments